26 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

करवाचौथ के मौके पर एसपी ने बाइक सवार दम्पतियों को बांटे हेलमेट और बोले-भाई साहब को हेलमेट पहनाइये जीवन अनमोल है, बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं

भिण्ड,पवन शर्मा

भिंड। करवा चौथ के मौके पर भिंड पुलिस का नया अंदाज देखने को मिला। जिसकी तारीफ़ ज़िलें भर में जमकर हो रही है। शायद इससे पहले किसी पुलिस अधीक्षक ऐसा किया हो। करीब शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे,यातायात प्रभारी रंजीत सिंह और ट्राफ़िक सूबेदार नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ परेड चौराहे पहुंचे। जिसे देखकर लोगों को लगा कि आज खुद एसपी साहब बाइक सवारों की चेकिंग कर रहे है और वाहन चालाक, बिना हेलमेट के बाइक सवार इधर-उधर बचते नजर आये,लेकिन जब लोगों ने देखा कि साहब बड़े ही सादगी से बाइक सवारों को रोकर हेलमेट पहनने की गुजारिश कर रहे है,तो लोगों ने राहत की सास ली।

वही इस दौरान एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बाइक बाइक दम्पतियों को हेलमेट बाटकर उनसे कहा कि भाई साहब को हेलमेट पहनाये,जीवन अनमोल है बिना हेलमेट के बाइक ना चलाने दे। साथ ही बाइक दम्पतियों को फूलो की मालाए पहनवाकर उनका स्वागत किया और लोगों से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Headlines Today 24

Related posts

दलितों के मसीहा थे बाबू जगजीवन राम जी- त्रिपाठी

Headlines Today24

“तिलक होली से दिया गया जल संरक्षण का संदेश”

Headlines Today24

Erfahrungen mit dem modernen hitnspin Portal