24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

एनएसएस के छात्र स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

  • By Pranidhesh Bhardwaj

भिण्ड।  स्वच्छ भारत – स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत स्वच्छता 1 से 15 सितंबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शालाओं में स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।

उन्होंने सरस्वती मां के मंदिर में तथा खेल प्रांगण में साफ सफाई कर उसे गाजर घास एवं प्लास्टिक,पॉलिथीन मुक्त बनाया। यही नहीं हराभरा विद्यालय मुहिम के तहत छात्रों द्वारा बीते रोज विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए हैज, अशोक और वोटल पाम के पौधे लगाये गए। छात्रों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए संकल्प लेकर नंबर 1 विद्यालय शास्त्री तिराहा से हॉस्पिटल, खंडा रोड होकर परेड चौराहे तक स्वच्छता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य पीएस चौहान एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में किया। जिसमें सभी वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवक रानू चौधरी, साक्षी राजावत, अदिति भदौरिया, मधु बंसल, पल्लवी, करिश्मा, अनुभा जैन, हर्ष शर्मा, शिवप्रताप सिंह,आर्यन बौहरे, सौरभ भदौरिया, स्वप्निल शर्मा, मोहम्मद समी, शीतल, सुप्रिया, तनिष्का, नेंसी श्रीवास, उदय प्रजापति, सचिन, प्राची, रौनक, शिवम, कुणाल तोमर,अनुज यादव आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

आशा कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढ़कर किया अनोखा प्रदर्शन

Headlines Today24

भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन

Headlines Today24

बिना मास्क चलने वाले लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही, नहीं सुनी गई किसी की भी सिफारिश, तमाम बहानेबाजी करते नजर आए लोग

Headlines Today24