29.9 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

ईश्वर अंश जीव अविनाशी चौपाई को चरितार्थ कर रहे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

पक्षियों के लिए करें शीतल पानी की व्यवस्था :- आशुतोष शर्मा नन्दू

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने शुरू किया शीतल सकोरा अभियान

भिंड ब्लॉक मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया जिले भर में शीतल सकोरा अभियान चलाया जाएगा ।
सीएम हेलो वेदांत चौधरी के मार्गदर्शन में यह शीतल सकोरा अभियान का शुभारंभ किया गया ग्राम डीड़ी खुर्द में 15 से अधिक मिट्टी के सकोरे में पानी भरकर पेड़ों व पक्षियों के बैठने के स्थान पर सकोरे टांगे गए। पानी को अमृत के समान माना जाता है, उसकी महत्वता गर्मी में अधिक हो जाती मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी पानी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, इस गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए।


गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सुबह आंखें खुलने के साथ ही घरों के आस-पास गौरेया, कबूतर ,कोयल,मैना व अन्य पक्षियों की चहक सभी के मन को मोह लेती है। घरों के बाहर फुदकती गौरेया बच्चों सहित बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें। जिले में गर्मी बढऩे लगी है।

आने वाले सप्ताह और जेठ में और अधिक गर्मी पडऩे की संभावना है। गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। इस अभियान में आकाश शर्मा ,दीपक यादव ,अमन यादव,मनीष यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डीडी खुर्द , सर्वे भवंतु सुखिनः संगठन के सदस्य आदि समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा ।

Headlines Today 24

Related posts

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

Headlines Today24

7 वर्ष के मूकबधिर बालक को कोतवाली पुलिस ने 2 घण्टे में खोज निकाला

Headlines Today24

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24