31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के वीर बलिदानियों को चित्रकला के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि….     

पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अमृत पर्व में डूबा हुआ है, ऐसा ही नजारा भिंड में हाउसिंग कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में देखने को मिल रहा है।  भिंड के वरिष्ठ व उत्कृष्ट चित्रकार रिजवान खान द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को विभिन्न प्रकार की चित्रकला के माध्यम से तीन दिविसिय 14 ,15 व 16 अगस्त को चित्रकला प्रदर्शनी द्वारा श्रधंजलि दी गई, जिसका समापन 16 अगस्त को हुआ। इस चित्रकला प्रदर्शनी में रिजवान सर के सिखाये हुए 150 से ज्यादा चित्रकार बच्चों द्वारा अदभुत पेंटिंग्स  प्रदर्शित की गईं।

 14 अगस्त को प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत तोमर ने कहा कि जिस भिंड का नाम डाकुओ के नाम से बदनाम रहा करता था उसी भिंड में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रदर्शनी एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। विशेष अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप भदौरिया व वरिष्ठ समाजसेवी रमन दीदी, नीतेश जैन ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, मुदिता भारद्वाज, आशा जैन, विनीता सोनी, नम्रता जैन आदि उपस्थित रहीं।

     बता दें कि तीन दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन में रिजवान सर व उनके स्टूडेंट्स द्वारा देश की विभिन्न महान हस्तियों की पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित इस एग्जिबिशन को देखने हजारों की संख्या में कला प्रेमी आ रहे हैं।  कल 16 अगस्त को तीन दिवसीय आर्ट एग्जिबिशन के समापन अवसर पर भिंड की इस राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला को देखने शाशन प्रशासन व राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां पहुंचीं।

   इस अवसर पर 15 अगस्त को बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला द्वारा  “75”  वर्ष का अदभुत दृश्य बनाया गया।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड में हुआ पहला सीटी गाइडेड पिगटेल इंसर्शन ऑपरेशन, बिना चीरफाड़ निकाला लिवर और फेफड़ों से मवाद

Headlines Today24

विवाद के बाद थाना पहुंचे दुकानदार और ग्राहक, इसी बीच एक दर्जन बदमाशों ने की दुकान के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़

Headlines Today24

यहां तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का हुआ समापन

Headlines Today24