21 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सामाजिक समरसता से ही जातिगत विद्वेष दूर होगा- संजीव नायक

लहार विधानसभा के मिहोना क्षेत्र के ग्राम लेन का पुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों ने किया। चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबन्दी को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने चर्चा की।चौपाल में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गाँव व क्षेत्र का विकास करा सकती है। आज कल जो महापुरुषों के नाम पर जाति के नाम पर जो माहौल को ख़राब किया जा रहा है वह देश विरोधियो का एक षड्यंत्र है। इससे हमें बचना होगा एक रहना होगा हम सब एक हैं। संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि अब समय आ गया है सभी को आपसी बैर भूलकर गाँव विकास के बारे में बात करनी पड़ेगी। उन्होंने शराब के विषय में बोलते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण शराब ही है। शराब के विरुद्ध युद्ध मे आप सब की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराब मुक्त गांव से ही शराबमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है, नशे के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

चौपाल में बोलते हुए थाना प्रभारी मिहोना राजेश सातनकर ने कहा कि नशा नाश की जड़ है इससे सभी को दूर रहने की जरूरत है। सभी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने अपराध में नशे की भूमिका का उल्लेख किया तथा नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की बात कही। सर्व समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा। शराब के कारण ही अपराधों का जन्म होता है। गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान चौपाल लगा कर किया जा सकता है। चौपाल को सामाजिक कार्यकर्ता बासुदेव बघेल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि जातिगत द्वेष मिटाकर अपराध मुक्त शराब मुक्त गांव का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है, नशे से दूर रहने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत है। चौपाल को नवीन रजक एवं योगेंद्र सिंह भारतीय ने भी सम्बोधित किया।

चौपाल में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित ग्रामवासियों में मौके पर ग्राम सुधार समिति बनाई गई। राघवेंद्र बघेल, श्याम सिंह बघेल, राम सिंह बघेल, रवि बघेल, नाथूराम, बघेल, लाखन सिंह, राजवीर बघेल , सोनू बघेल , फुलजारी बाबा , भानसिंह बघेल , प्रेमसिंह बघेल , छविराम बघेल , रतन बघेल , रामसिया बघेल , रघुवीर बघेल, गयाप्रसाद बघेल , सूरज बघेल , बच्चू बघेल , सुदामा बघेल ,सीताराम बघेल , मेवालाल बघेल, सुरेंद्र सिंह बघेल , शिवसिंह बघेल, रामेहत बघेल ,महाराज सिंह बघेल, द्वारकाप्रसाद बघेल , मनोज बघेल , छोटे बघेल , प्रकाश बघेल , पुरनसिंह बघेल , बलवंत सिंह बघेल, रविंद्र सिंह बघेल, ठाकुरप्रसाद बघेल, जनवेद बघेल, सुघर सिंह बघेल ,राहुल बघेल , शैलेंद्र बघेल, विवेक बघेल, दीपक बघेल, दीपांशु बघेल , अतुल बघेल, राजीव बघेल आदि लोग उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24

रात को तीन बजे तक NDRF ने कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्राउंड जीरो से देखिये यह लाइव रिपोर्ट

Headlines Today24