28.5 C
Bhind
April 17, 2026
Headlines Today 24
रायसेन

रायसेन जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी बैठक

रायसेन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गयी,बैठक में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह,भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश किरार भी विशेष रूप से रहे मौजूद।-रायसेन कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय क्राइसिस कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी,रामपाल सिंह राजपूत सुरेंद्र पटवा मौजूद रहे।वहीं आगामी 1 जून से रायसेन में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिसे लेकर रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी रामपाल सिंह और भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित सभी को अनलॉक की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी।वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि लोगों को सख्ती से अनलॉक की प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि आज की बैठक में ग्रामो से ब्लॉकों से प्रस्ताव आ रहे हैं कि अनलॉक कैसा होना चाहिए और क्या क्या चीजों पर छूट देना चाहिए वहीं राज्य शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है उस विषय पर भी चर्चा हुई और अन लॉक के नियमों का भी सख्ती से पालन कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।प्रभु राम चौधरी मध्य प्रदेश सरकार की भी जमकर तारीफ करते नजर आए उन्होंने कहा आप देख सकते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी और पूरे शासन प्रशासन ने मेहनत करके आज कोरोना पोजिटिविटी रेट बहुत कम कर दिया है और बहुत जल्द मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना को हराने के लिये सरकार पूरे प्रयास कर रही है और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वही आने वाले समय में बहुत सारी चुनौतियां हैं जिनका सामना सभी को मिलकर करना होगा वहीं स्वास्थ्य मंत्री रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सहित पूरे प्रशासनिक अधिकारियों की तारीफ करते भी नजर आए

चीफ एडिटर देव किरार

Headlines Today 24

Related posts

रायसेन इन नियमो के उल्लंघन पर दुकान होगी सील

Headlines Today24

बरेली रक्तदान शिविर में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह

Headlines Today24

बरेली लड़की को भगा कर ले जाने बाला आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24