29 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
खेलग्वालियरभिण्डमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

परानिधेश भारद्वाज

स्कूल गेम्स के अंतर्गत संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक ग्वालियर के नगर निगम के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। जिसमें भिंड जिले की बॉक्सिंग टीम ने कोच भूपेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भिंड जिले से विभिन्न स्कूलों के 18 छात्राएं और 24 छात्र सम्मिलित हुए।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक सीएम राईज स्कूल नंबर 2, सिटी सेंट्रल स्कूल भिंड, सभी खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और बेहतरीन फाइट का प्रदर्शन किया। सेमी फाइनल में 3 फाइट जीतकर और फाइनल में 5 फाइट जीतकर भिंड जिले की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। मुकाबले काफी रोमांचक रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भिंड जिले से दो छात्राएं अनुभवा जैन, चांदनी प्रजापति एवं तीन छात्र अनुराग बघेल, जीत सिंह एवं सूरज का चयन राज्य स्तर की टीम के लिए हुआ।

आने वाले समय में यह खिलाड़ी संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेलने के लिए जाएंगे और भिंड जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान पीटीआई शिव कुमार एवं अन्य टीम सहयोगी उपस्थित रहे।

जिले के खिलाड़ियों के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर खेल प्रेमियों ने सभी चयनित छात्र छात्राओं एवं कोच भूपेंद्र सिंह को बधाई दी है।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Headlines Today24

Esperienza e divertimento nel mondo di Goldbet