30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

म.प्र.कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक 05 अप्रैल को

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। म.प्र.कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक दिनांक 05 अप्रेल 2023 को शहर कांग्रेस कार्यालय गोस्वामी धर्मशाला, संतोषी माता मंदिर अटेर रोड, भिण्ड में दोपहर 2.30 बजे आयोजन की जा रही है। म.प्र.कांग्रेस पूर्व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ भिण्ड की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों से निवेदन है कि यह आपकी प्रथम बैठक है आवश्यक रूप से पधारने का कष्ट करें। आप सभी का एक-दूसरे से परिचय कराया जावेगा। मीडिया प्रभारी राधा कान्त शर्मा ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से रामप्रकाशसिंह यादव प्रदेश महामंत्री, खिजर मोहम्मद कुरैशी प्रदेश महामंत्री, मानसिंह कुशवाह जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, डॉ. राधे श्याम शर्मा शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिण्ड को आमंत्रित किया गया है। इन सभी के द्वारा आने की सहमति भी दी गई है।

अपील करने वालों में मोहन सिंह कुशवाह, रमेशबाबू शर्मा, रामदत्त शर्मा, के.सी. पुरोहित, गंगासिंह भदौरिया, सुरेश सोनी, गिरजाशंकर शर्मा, गजेन्द्रसिंह कुशवाह, एम.पी. श्रीवास, संतकुमार जैन, आलोक दीक्षित, रामप्रकाश शर्मा, विनय वैपुरिया सहित हरनारायण शर्मा, आशुतोष शर्मा, प्रियंका शर्मा एडवोकेट, जिला कांग्रेस के जिला महा सचिव विजय दैपुरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

म.प्र. कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहनसिंह कुशवाह ने सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्व अधिकारी, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठित होकर एकता का परिचय देते हुए शत-प्रतिशत उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Headlines Today 24

Related posts

लाड़ली बहना योजना से पहले हड़ताल पर बैठी बहिनों की सुनवाई करें शिवराज – भारद्वाज

Headlines Today24

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

Headlines Today24