21.8 C
Bhind
October 11, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले के परा गांव में स्थित अमन आश्रम पर काशी धर्मपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का आगमन शुक्रवार शाम को हुआ। इस दौरान उनकी अगवानी करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण अमन आश्रम पहुंचे और जय घोष के नारों के साथ शंकराचार्य जी का स्वागत किया। आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य जी ने कथा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही परिसर भ्रमण कर यहां बन रहे पराशक्ति देवी एवं शंकर भगवान के मंदिर के निर्माण की प्रगति का अवलोकन भी किया।

आपको बता दें कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर परा गांव स्थित अमन आश्रम में श्री राम कथा का वाचन शंकराचार्य जी के श्री मुख से किया जाएगा। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक कथा का आयोजन होगा। इसके उपलक्ष्य में रविवार को बड़ी संख्या में माताएं बहने पहुंचकर कलश यात्रा निकलेंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।

नारायण सेवा समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य भगवान के श्री मुख से श्री राम कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया की शारदीय नवरात्रि के दौरान ही शंकराचार्य जी का जन्म दिवस आता है। ऐसे में 13 अक्टूबर को धूमधाम से शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में उनके शिष्य एवं अनुयाई अमन आश्रम पहुंचेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरुदेव भगवान के जन्मदिन में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है।

 

Headlines Today 24

Related posts

आशा कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढ़कर किया अनोखा प्रदर्शन

Headlines Today24

कांग्रेस नेता बरैया की जगह राजनीति में नहीं पागलखाने में, ऐसे विधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

कॉंग्रेस द्वारा आयोजित समाज जोड़ो सम्मेलन कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान करेगें : जयश्रीराम बघेल

Headlines Today24