28.4 C
Bhind
June 18, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भारतीय सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों की कुटाई का वीडियो हुआ वायरल! देखिये वायरल वीडियो…

अभी हाल ही में तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें संसद में भी जोरदार बहस हुई और यह देश का इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष इस मुद्दे पर जमकर हमलावर हो रहा है। लेकिन इसी बीच भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प का एक कथित वीडियो भी सामने आया है जिसमें चीनी सेना कटीले तारों के बॉर्डर के दूसरी ओर भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रही है। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें इस कदर कूटा कि शायद वह उसको पुश्तों तक याद रखेंगे। भारतीय सैनिकों द्वारा की गई कुटाई से चीनी सैनिक वापस भागने को मजबूर हुए। वीडियो देखकर भारतीय सैनिकों के शौर्य का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो वर्ष 2021 का है जो कि अब वायरल हुआ है। अब जो भी हो भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए वायरल हुआ वह वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं। तो वीडियो देखें और भारतीय सैनिकों की हौसला अफजाई करें

भारतीय होने पर गर्व गर्व करते हुए कहें कि जरूरत पड़ी तो हम भी बॉर्डर पर चीन हो पाकिस्तान सभी को ऐसा सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

अब चीन में तो कम्युनिस्ट शासन है तो उन्हें अपने सैनिकों की तुड़ाई पिटाई से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन चीन अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आता। वह बार-बार भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश करता है और हर बार कुट-पिट कर वापस भाग जाता है। अब भागे भी क्यों ना? उसे और उसके सैनिकों को भी पता है कि उसके यहां का सामान कितना टिकाऊ है। सामान भी तभी टिकाऊ होगा न जब लोग टिकाऊ हों। वह केवल भारतीय बॉर्डर पर अपने सैनिकों को कुटने के लिए भेजता रहता है।

Headlines Today 24

Related posts

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

Headlines Today24

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

12 आईएएस अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल, कुछ को मिलीं अतिरिक्त जिम्मेदारी

Headlines Today24