23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्डभोपाल

भाजपा नेता कृष्णा घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भिण्ड, पवन शर्मा (9340234530)

भिंड- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं शिव मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे का जन्मदिन बैरागढ़ में डीजे साउंड के साथ आतिशबाजी कर केक काटकर धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने कहा कि जो प्यार मेरे जन्मदिन पर मेरे साथियों ने दिया , उसके लिए मैं जीवनभर आभारी रहूंगा और आगे भी इस तरह के साथियों का प्यार मिलता रहे, यही अपेक्षा रखता हूं।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेता कृष्णा घाडगे से हमारे पारिवारिक संबंध है, इसलिए मैं अपने मित्रों के साथ उनका जन्मदिन मनाने भोपाल आया। कृष्णा घाडगे ने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का काम किया है।

युवा नेता शिव मिश्रा ने कहा कि कृष्णा घाडगे की शैली युवाओं में हमेशा प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व की है और उन्होंने हमेशा मेहनत करने पर विश्वास किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं पार्षदगण सम्मिलित हुए।

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं ने किया नमन

Headlines Today24

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

Headlines Today24

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

Headlines Today24