26.6 C
Bhind
August 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पूर्व विधायक कटारे ने इस क्षेत्र से किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

भिण्ड, पवन शर्मा

मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस ने ‘नारी सम्मान योजना’ लॉन्च की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर इसकी शुरुआत आज अटेर के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने सूरपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्यारी पुरा में एक सैकड़ा महिलाओ के फार्म भरकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर श्री कटारे ने कहा कि हमारा मेनिफेस्टो नहीं वचन पत्र है और प्राण जाए पर वचन न जाई रीत के अनुसार हम अपना हर वचन निभाएंगे।

पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने उपस्थित महिलाओ और बहिनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हमने हिमाचल में भी इस योजना की शुरुआत की है और राजस्थान में भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार बनने पर हम पूरी ईमानदारी से इन वचनों का पालन करेंगे।और आपको प्रति महीना 1500 रुपए आपके खाते में आएंगे और 11.50 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर सिर्फ 500 रुपए में देने का काम करेंगे।उन्होने कहा कि नारी सम्मान योजना के लिए कोई भी श्रेणी नहीं है और इसके लिए सभी महिलाएं पात्र हैं।

Headlines Today 24

Related posts

रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

Headlines Today24

इसलिए कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला

Headlines Today24

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24