20 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पुलिस अधीक्षक ने 8 थाना प्रभारियों का किया फेरबदल, रविंद्र शर्मा को दी गई सिटी कोतवाली की कमान

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए जिले में 8 निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को नए थानों की कमान सौंपी है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार राजकुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गोहद, राजेश सातनकर को गोहद थाने से मिहोना थाना प्रभारी, रविंद्र शर्मा को थाना प्रभारी गोहद चौराहा से प्रभारी शहर कोतवाली, जितेंद्र मावई को सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी अजाक, लंबे समय से पुलिस लाइन में बैठे उपेंद्र छारी को प्रभारी गोहद चौराहा थाना, वरुण तिवारी को मिहोना से मेंहगांव थाने का प्रभार, मनोज राजपूत को अजाक थाने से ऊमरी एवं बृजेंद्र सिंह सेंगर को पुलिस लाइन से गोरमी थाना प्रभारी बनाया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

सिय-पिय मिलन में दो धामों का अद्भुत समागम, दंदरौआ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम महंत, 18 तक लगेगा दिव्य दरबार

Headlines Today24

पाराशर बने भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष

Headlines Today24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

Headlines Today24