24.7 C
Bhind
November 3, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

दिनदहाड़े फायरिंग कर तमंचे लहराते हुए फरार हुए थे बाइक सवार बदमाश, पहुंचे सलाखों के पीछे

तमंचे लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 3 दिन के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया दाखिले हवालात

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। शहर में 25 दिसंबर को दिनदहाड़े दोपहर के समय व्यस्ततम गौरी सरोवर किनारे कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गई। यही नहीं फायरिंग के बाद यह युवक हवा में तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान दूर खड़े किसी व्यक्ति द्वारा इनका वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को जैसे ही मामले की जानकारी लगी उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा को आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद सीएसपी निशा रेडी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल प्रारंभ की और महज 3 दिन के अंदर ही आरोपियों की पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीन आरोपियों के कब्जे से 3 देसी तमंचे एवं खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में विष्णु यादव उम्र 22 साल के ऊपर पहले से ही विभिन्न धाराओं में 9 मामले दर्ज हैं जबकि ऋषि उर्फ ऋषिकेश यादव पर 8 मामले पहले से दर्ज हैं। तीसरा आरोपी 21 वर्षीय श्यामू है।
शहर के बीचों बीच दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि दहशत फैलाने वाले किसी भी दहशतगर्द को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि शहर के अंदर दहशतगर्दी फैलाने वाले लोगों की तलाश कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आम आदमी निर्भीक होकर रह सके।
बाइट- रविन्द्र शर्मा, सिटी कोतवाली प्रभारी

Headlines Today 24

Related posts

ईश्वर अंश जीव अविनाशी चौपाई को चरितार्थ कर रहे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

Headlines Today24

प्रदेश में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार: रामशेष बघेल

Headlines Today24

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने डकैती अधिनियम 1981 को समाप्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Headlines Today24