23 C
Bhind
September 20, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

जिले की 13 में से सात निकायों पर कांग्रेस का कब्जा, 6 भाजपा के खाते में, पढ़िये पूरी डिटेल

परानिधेश भारद्वाज

भिंड जिले के 13 निकायों में से 8 निकायों के अध्यक्षों की घोषणा 10 अगस्त को हो गई थी। जिसमें कांग्रेस भाजपा 50-50 पर रहे। 4 सीटें भाजपा तो 4 कांग्रेस को मिलीं। जिले की शेष बची 5 निकायों मेहगांव, गोहद, मिहोना, रौन, अकोड़ा के अध्यक्षों के चुनाव शुक्रवार को हुए। जिसमें मेहगांव, गोहद एवं मिहोना में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को केवल अकोड़ा एवं रौन से संतोष करना पड़ा है।
जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष लहार के विधायक डॉ गोविंद सिंह का दबदबा देखने को मिला है। उनके लहार क्षेत्र की सभी सीटें कांग्रेस ने निर्विरोध जीती हैं। वहीं गोहद एवं मेहगांव जैसे बड़े निकायों में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। भिंड जिले की 13 निकायों में से 7 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है जबकि भाजपा को 6 निकायों से ही संतोष करना पड़ा है।
द्वितीय चरण में निकायों के अध्यक्ष निर्वाचित हुए पार्षदों की पूरी जानकारी निम्नानुसार है-
गोहद नगरपालिका- यहां पर कांग्रेस की मंजू जगदीश माहौर को अध्यक्ष चुना गया है।
मेहगांव नगरपंचायत– यहां पर कांग्रेस की कंचन राठौर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं हैं।
अकोड़ा नगरपंचायत– यहां पर भाजपा की रवि शत्रुघ्न निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं हैं।
रौन नगरपंचायत- यहां पर भाजपा की रिंकी बघेल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं हैं।
मिहोना नगरपंचायत– यहां पर कांग्रेस के ठकुरी प्रसाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रथम चरण के निर्वाचन में चुने गए अध्यक्षों की जानकारी भी निम्न प्रकार है।

भिंड नगर पालिका- वर्षा अमित वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया है।लहार नगरपालिका- कांग्रेस की मिथलेश रिंकू नौरोजी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

दबोह नगरपंचायत– कांग्रेस की विमला नरेन्द्र सिंह दुधारिया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

आलमपुर नगरपंचायत– कांग्रेस के उम्मीदवार मेहताब सिंह कौरव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गोरमी नगरपंचायत– कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा माहेश्वरी जाटव को विजयी घोषित किया गया है।

फूप नगरपंचायत– भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नफीसा मुस्तकीम चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।

मौ नगरपंचायत– भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी वंदना यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

मालनपुर नगरपंचायत– भाजपा की प्रत्याशी रायश्री अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा नेता कृष्णा घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Headlines Today24

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24