24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

उत्कृष्ट विद्यालय से परेड चौराहे तक एनएसएस छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली।

भिण्ड । स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज जिला चिकित्सालय भिंड राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हॉस्पिटल के गार्डन की साफ-सफाई की गई। पॉलिथीन, प्लास्टिक तथा अन्य कचरा एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया। इसके बाद हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर के पास रोड पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।”स्वच्छता अपनाएंगे – रोगों को दूर भगाएं।”इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल ने कहा हम व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ जन स्वच्छता और जन स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।मौके पर डॉ देवेश शर्मा,डॉ यशवंत सिंह,डॉ रविंद्र चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर, नीतेश अग्रवाल, मेडिकल स्टोर संचालक,राहगीर,आमजन और छात्र छात्रायें उपस्थित थे।अंत में उपस्थित सभी लोगो को सिविल सर्जन द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई कि स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।


उकृष्ट विद्यालय से परेड चौराहे तक एनएसएस ने निकाली स्वच्छता रैली स्वच्छता का आमजन को संदेश देने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय से परेड चौराहे तक रैली कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में निकली गई। छात्र हाथो में स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे – स्वच्छता अपनाएं-रोगों को दूर भगाएं, हम सब ने यह ठाना है-देश को स्वच्छ बनाना है। छात्र साथ में डस्टबिन और झाड़ू लेकर चल रहे थे,रास्ते में पड़ा कूड़ा कचरा साफ कर डस्टबिन में डालते जा रहे थे।
रैली एवम नुक्कड़ नाटक में हरेंद्र गौतम,सचिन खन्ना,उदय प्रजापति, संजय कुमार,अदिति भदौरिया,आरती यादव,ऋतु शर्मा, पुष्पा यादव, हर्षित,रौनक राजावत,रिया भदौरिया,अंशिका जैन,स्वप्निल शर्मा,शिवम राठौर,सुप्रिया त्रिपाठी, संतोष पाठक,मधु बंसल,श्वेता ,तनुष्का,मुस्कान,नेहा,साक्षी राजावत, प्रिंस,आर्यन,हर्ष पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

बिना मास्क चलने वाले लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही, नहीं सुनी गई किसी की भी सिफारिश, तमाम बहानेबाजी करते नजर आए लोग

Headlines Today24

महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Headlines Today24

देखिये 21 जून को वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए भिण्ड जिले के वैक्सीनेशन सेंटर की पूरी लिस्ट.

Headlines Today24