29 C
Bhind
May 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

किसान संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रामसिंह चौहान जिलाध्यक्ष व बृजेश चौधरी जिला मंत्री बने

भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड का एक दिवसीय जिला सम्मेलन रानी अवंतीबाई मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ । इस जिला सम्मेलन में सर्वप्रथम प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा द्वारा 8 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर किसान संघ की मूल मांग किसानों की फसल का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले को लेकर प्रदर्शन के लिए रणनीति पर अपने विचार व्यक्त किये। और किसानों को अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात् क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी द्वारा किसान संघ की उपयोगिता और इसके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही किसान संघ द्वारा कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल की गई हैं, उनकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष नमो नारायण दीक्षित ने कहा कि किसान संघ लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहा है और शासन से अपनी विभिन्न मांगे मंगवाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के आखिर में नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन, निर्वाचन पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रामसिंह चौहान को जिलाध्यक्ष एवं बृजेश चौधरी (सेमरपुरा) को जिला मंत्री बनाया गया। साथ ही हाकिम सिंह यादव को उपाध्यक्ष, प्रेमनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रदीप पचौरी एवं बृजेश शर्मा को सहमंत्री तथा अनिल मिश्रा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।

जिला कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में रामगोपाल गुर्जर, दीनदयाल यादव, रणजीत दुबे, उग्रसिंह नरवरिया, होमसिंह बघेल, जबर सिंह कुशवाह, सुभाष शर्मा, सुरेश शर्मा, मुन्नी सिंह भदौरिया को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संगठन को विस्तार देते हुए रौन तहसील के लिए भूपेन्द्रसिंह राजावत को संयोजक और रामसुघर सिंह को सह संयोजक बनाया गया। मेहगांव के लिए ब्रह्मानन्द शर्मा को संयोजक, लहार तहसील के लिए भूपेन्द्रसिंह तोमर एवं मिहोना तहसील के लिए राजबल सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पीपरी मण्डल के लिए अतिबल सिंह नरवरिया को संयोजक और राधेश्याम शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया ।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित, प्रान्त प्रचार प्रमुख कुलदीप भदौरिया, संभागीय मंत्री रमेशबाबू चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नरवरिया, पूर्व जिला मंत्री हाकिम सिंह यादव, शैलेन्द्रसिंह भदौरिया तहसील अध्यक्ष अटेर सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा 1 करोड़ 80 लाख रुपये की विदेशी शराब एवं वाहन जप्त

Headlines Today24

अधिकतर जनन संबंधी बीमारियां अस्वच्छता से होती हैं- डॉ बृजवाला

Headlines Today24

खेलने से शरीर का आलस्य दूर होकर ताजगी एवं स्फूर्ति आती है- नरवरिया

Headlines Today24