27.9 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया बलिदान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

भिण्ड जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहीद दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रैली निकालकर और फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के दौरान जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की एक ऐसी प्रधानमंत्री रहीं हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने खूब विकास किया और उनके कार्यकाल में पूरे विश्व मे भारत का यश एवं गौरव बढ़ा था। वह यह शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में उभरीं जिसके चलते पूरा देश उन्हें आज श्रद्धांजलि दे रहा है।

वहीं यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस इंदिरा गांधी को तो याद कर रही है लेकिन सरदार पटेल को भूल गई, पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सरदार पटेल को भूले नहीं हैं बल्कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यालय में पटेल के ऊपर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। सरदार पटेल कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे हैं, ऐसे में उन्हें बिल्कुल भी नहीं भुलाया जा सकता।

Headlines Today 24

Related posts

10 जुलाई शनिवार को इटावा का रास्ता रहेगा बंद, ना करें यात्रा

Headlines Today24

विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन कर मनाया गया खेल दिवस, हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Headlines Today24

डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई हल्की झूमा झटकी

Headlines Today24