19.2 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में ले जाने वाले प्रकाश पुंज हैं गुरु – एड. शैलेंद्र सांकरी

परानिधेश भारद्वाज,

भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा आज शहर के चार विद्यालयों किशोरी पब्लिक स्कूल, समर गोल्ड स्कूल, सिटी प्राइड स्कूल व रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में अतिथि एडवोकेट शैलेंद्र सिंह भदौरिया सांकरी शासकीय अधिवक्ता व सचिव बार काउंसिल भिंड ने बताया कि गुरु वह है जो अज्ञान का निराकरण करता है, धर्म का मार्ग दिखाता है। गुरु के बारे में रहस्यदर्शी चेतना के स्तर तक पहुंचे मनीषियों का यह भी कहना है कि गुरु का अर्थ है- बुद्ध और कृष्ण जैसी मुक्त हो गई चेतनाएं। गुरु का स्वरूप सचमुच सिद्ध और समर्थ श्रेणी में माना गया है। वे ठीक अवतारों जैसे हैं, लेकिन शिष्य या साधक के साथ उससे थोड़े ही आगे खड़े हैं। गुरु साधक या शिष्य के पास मौजूद है।

अतिथि भानु श्रीवास्तव ने बताया कि गुरु ने जो नियम बताए हैं, अनुशासन नियत किया है, उन नियमों और मर्यादाओं पर श्रद्धा से चलना शिष्य का कर्तव्य है।

साथ ही राधे गोपाल यादव ने भिण्ड शहर में खेल जगत की विभिन्न प्रतिभाओं के नाम व उनकी लगन मेहनत से अवगत कराकर बच्चों को जीवन मे अच्छा करने की प्रेरणा दी

इसी के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ हिमांशु बंसल ने भारत विकास परिषद पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिषद संपूर्ण देश में 1400 शाखाए हैं जो कि संस्कार प्रकल्प के तहत विभिन्न कार्यों को अंजाम देते हुए सेवा कार्यों में लगी है।

कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन सचिव धीरज शुक्ला ने किया

कुल 25 उत्कृष्ट विद्यार्थियों का मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा 8 श्रेष्ठ शिक्षकों को आगामी शिक्षक सम्मान हेतु नामांकित किया गया।

सम्मानित हुए उत्कृष्ट 25 विद्यार्थी – सुमित शर्मा, सोमेश नरवरिया, सत्यम सिंह, अमृता यादव, सुमित यादव, वैष्णवी, प्रगति मुद्गल, अपूर्व त्रिपाठी, तानिया राजावत, आयुषी शर्मा, रोहित जाटव, आस्था भास्कर, निशा राजावत, अभय शाक्य, राकेश सिंह, अनुष्का बहुरिया, सूर्यांश शर्मा, मनदीप, आदित्य शर्मा, प्राची कुशवाह, गौरव प्रजापति, पलक दुबे, आयुष सोनी, लव निवेश दीक्षित, अवनी गुप्ता।

शिक्षक सम्मान हेतु नामांकित शिक्षक नरेंद्र मिश्रा, आरसी बरुआ, कु. सपना शाक्य, कु. आरती ओझा, श्रीमती शालिनी शुक्ला, श्रीमती सिमरन शर्मा, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती अर्चना गुप्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके साथ ही भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ हिमांशु बंसल, अध्यक्ष डॉ. साकार तिवारी, सचिव धीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह, संयोजक शैलेंद्र शर्मा, राजमणि शर्मा, गजेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह, राधे गोपाल यादव, विजय यादव, सोनपाल यादव सहित सभी विद्यालय परिवारों के शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जीवन में कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं – उमेश सिंह भदोरिया

Headlines Today24

महाकाल लोक भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग पर कांग्रेस हुई उग्र! 24 जून को कांग्रेस करेगी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Headlines Today24

Analisi approfondita dell’offerta di gioco su 888casino