मथुरा-वृंदावन के वार्ड 51 से एक बार फिर मैदान मैं उतरे पवन यादव
Headlines Today24
3 years ago
35 views
18 Apr 2023
वृंदावन। उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव की सोमवार को अंतिम तारीख होने के कारण सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किए। वहीं मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 51 से तीन बार से लगातार विजयी प्रत्याशी पवन यादव ने भी एक बार फिर से अपना पर्चा सोमवार को ही दाखिल किया।
आप को बता दें पवन यादव ने इस वार्ड से एक बार निर्दलीय व एक बार नामित और पिछली बार कांग्रेस पार्टी से जीत हासिल की है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा के मुकेश सारस्वत सहित अन्य तीन लोगों ने भी अपने नामंकन दाखिल किये हैं।
