शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

उपनेता प्रतिपक्ष ने सड़क दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की

Headlines Today24

11 months ago 203 views
उपनेता प्रतिपक्ष ने सड़क दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर पिछले दिनों बम डिस्पोजल स्क्वॉड वाहन की दुर्घटना में मृत हुए जवानों को शहीद का दर्जा देने की माँग की। उन्होंने कहा कि बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे मुरैना के बम निरोधी दस्ते के वाहन की बांदरी के पास बुधवार की सुबह तड़के नेशनल हाईवे 44 पर कंटेनर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रदेश के 4 जांबाज जवानों की असमय दुःखद मृत्यु हो गई। जिसमें भिण्ड - मुरैना के पुलिस आरक्षक प्रधुम्न दीक्षित, अनिल कौरव एवं डॉग मास्टर विनोद शर्मा तथा परिमाल तोमर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं आरक्षक राजीव चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए। कटारे ने कहा यह घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायी है। घटना में मृत सभी जांबाज जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान जैसी दुर्गम व जोखिम पूर्ण ड्यूटी में संलग्न थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध कर घटना में मृत वीर जवानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की माँग करते हुए कहा कि आपके द्वारा शहीद का दर्जा दिया जाना पीड़ित परिजनों एवं दुर्गम/जोखिमपूर्ण ड्यूटी में रत पुलिस के वीर जवानों का मनोबल कायम रखने में सिद्ध साबित होगा।  

शेयर करें