शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

आखिर क्यों 5 फुट ऊंचे बैरिकेड को फांद गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और हाथ पकड़कर 5 फुट ऊंचे मंच पर चढ़े केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष?

Headlines Today24

3 years ago 277 views
आखिर क्यों 5 फुट ऊंचे बैरिकेड को फांद गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और हाथ पकड़कर 5 फुट ऊंचे मंच पर चढ़े केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष?

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। 14 घंटे की लगातार चली जन आशीर्वाद यात्रा के अंत में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा की ऊर्जा देखते ही बनी जब बेरिकेड्स फांदकर वह 5 फ़ीट ऊंचे मंच पर हाथों के सहारे चढ़े।


आधी रात के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कहीं रास्ता नहीं मिला तो वह बैरिकेड फांदकर ही मंच पर पहुंचे। मंच की ऊंचाई भी लगभग 5 फुट थी ऐसे में ऊपर से कार्यकर्ताओं ने हाथ से उन्हें ऊपर खींचा और नीचे से भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऊपर चढ़ाया, जिसके बाद वह मंच पर पहुंचे।

यही नहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पीछे ही आए तो बेरिकेड्स तो खुल गए लेकिन मंच पर चढ़ने के लिए उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने नीचे से धक्का लगाया और ऊपर खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऊपर मंच पर खींचा। चूंकि मंच पर चढ़ने की सीढ़ियां साइड से थीं और दोनों ही नेता सामने से ही आ गए। जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साइड में लगी सीढ़ियों से ही मंच पर पहुंचे।देखिये वीडियो...

https://youtu.be/WvNU_bB3m9Y?si=oyMtxlMRjiZpbgfO

शेयर करें