शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

ग्वालियर में समाज विशेष की महापंचायत की आहट, पुलिस ने जारी की चेतावनी, कोई भी दिखा तो होगी बड़ी कार्यवाही

Headlines Today24

3 years ago 415 views
ग्वालियर में समाज विशेष की महापंचायत की आहट, पुलिस ने जारी की चेतावनी, कोई भी दिखा तो होगी बड़ी कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। हाल ही में ग्वालियर में गुर्जर समाज की महासभा के बाद जमकर उपद्रव किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। वहीं 9 अक्टूबर को चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी सोशल मीडिया पर 12 अक्टूबर को गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाये जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर मिलने के बाद ग्वालियर सहित भिण्ड जिले की पुलिस भी एक्टिव हो गई है। जहां ग्वालियर पुलिस ने समाज विशेष के लोगों को बुलाकर समझाइश दी है वहीं भिण्ड जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि "समाज विशेष की महापंचायत" किये जाने की सूचना ग्वालियर जिला पुलिस प्रशासन को लगने के बाद भिण्ड पुलिस अधीक्षक को "समाज विशेष की महापंचायत" संबंधी सूचना प्रकाश में आई है। विदित हो उक्त कार्यक्रम को किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं है एवं आर्दश आचार संहिता (Model code of conduct ) लागू हो चुकी है, जिसमें बिना अनुमति कोई सभा, प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबन्धित है।

कलेक्टर जिला भिण्ड द्वारा धारा 144' के अन्तर्गत आदेश जारी किया गया है उक्त कार्यक्रम अवैधानिक है एवं जो व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे या जाएंगे उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी अमल में लायी जावेगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों की विडियोग्राफी की जावेगी, जिसके आधार पर उक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, हाईक, ट्विटर, एसएमएस, इन्स्टाग्राम इत्यादि पर भी भिण्ड पुलिस की सायवर सेल द्वारा नजर रखी जा रही है। सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, सायबर विधि तथा अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

शेयर करें