मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन
Headlines Today24
2 years ago
226 views
26 Feb 2024
भारत ही नहीं विश्व भर में प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास 72 वर्ष की आयु के थे और लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे। लंबी बीमारी के बाद मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज उधास के निधन पर फिल्मी दुनिया मे शोक की लहर फैल गई है।
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। पंकज उधास को फ़िल्म 'नाम' के गाने 'चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है' से प्रसिद्धि हासिल हुई थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मों में पार्श्वगायन के साथ ही उन्होंने कई एल्बम भी बनाईं जो लोगों को खूब पसंद आईं।