शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

उपनेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मामला वापस लेने की मांग

Headlines Today24

1 year ago 325 views
उपनेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मामला वापस लेने की मांग
परानिधेश भारद्वाज, भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं उनके परिवार के ऊपर गलत तरीके से प्लॉट आवंटन को लेकर भोपाल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिसजे बाद गुरुवार को ब्राह्मण महासभा भिण्ड शाखा के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्री राम बघेल सहित कई कांग्रेसियों एवं ब्राह्मण नेताओं की मौजूदगी में एडीएम एलके पांडेय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही लहार चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन भी किया गया दरअसल कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस अड्डा योजना में अवैध तरीके से प्लॉट आवंटन को लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं उनके परिजनों के साथ ही भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ एवं ओएसडी पर भी धोखाधड़ी की धाराओं में ईओडब्ल्यू द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद हेमंत कटारे ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि यह उनका फंसाने एवं उनकी आवाज को दबाने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में सौरभ शर्मा प्रकरण में भी उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की संलिप्तता उजागर की थी, ऐसे में उन्हें सरकार द्वारा जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। हेमंत कटारे पर दर्ज किए गए मामले को लेकर आज भिण्ड में ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीएम एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हेमंत के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की गई और कहा गया कि इस समय हेमंत कटारे एकमात्र ब्राह्मण नेता हैं जो ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर रहे हैं। ऐसे में अगर उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेषपूर्ण दर्ज मामला वापस नहीं लिया जाता है तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा। ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, कांग्रेस की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्री राम बघेल, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, रामशेष बघेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कांकर, आदित्य पुरोहित पुरखा, मनीष पुरोहित आदि सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज और कांग्रेसजन सम्मिलित रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150