सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह
Headlines Today24
4 years ago
527 views
26 Jul 2022
भिण्ड जिला प्रशासन द्वारा सिंध नदी के आसपास बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में ज्यादा पानी आने से डैम से 500 क्यूमैक्स जल छोड़े जाने की संभावना है। पढ़िए क्या लिखा है चेतावनी संदेश में...
चेतावनी संदेश!
मौसम विभाग एवं बांध संग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूंचना अनुसार मड़ीखेड़ा बांध के संग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने की सूचना प्राप्त हुई है अतः मड़ीखेड़ा बांध में पानी की आवक बढ़ने संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26/7/22 को प्रातः बांध के जल द्वारों से सिंध नदी में लगभग 500 क्यूमेक्स जल छोड़ने की संभावना है।अतः सभी आमजन को सूचना दी जाती है कि नदी के आसपास के क्षेत्र से दूर रहे एवम अन्य नागरिको को भी सूचित करें।
कार्यपालन यंत्री
मङिखेङा
Tags
#