शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कलचुरी महासभा की बैठक में वीरेंद्र शिवहरे बने शिवहरे समाज के जिला अध्यक्ष

Headlines Today24

8 months ago 445 views
कलचुरी महासभा की बैठक में वीरेंद्र शिवहरे बने शिवहरे समाज के जिला अध्यक्ष
भिंड। शहर के धनवंतरी बाई धर्मशाला में मध्य प्रदेश कलचुरी संवर्गीय महासभा के बैनर तले एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र शिवहरे को शिवहरे समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र शिवहरे का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में वीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में लड़कों की संख्या अधिक और लड़कियों की संख्या कम है, जिसके कारण कई युवक विवाह योग्य होने के बावजूद अविवाहित हैं। इस समस्या के समाधान के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे और बाहरी क्षेत्रों के लोगों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज में मौजूद प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के चलते कई होनहार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते, ऐसे में समाज के लोगों को एकजुट होकर उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रखते हुए ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104