शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस की हुंकार, डीई के सामने गाया रघुपति राघव राजा राम, कांग्रेस के इस जनप्रिय नेता ने भरी दोपहर जनता के साथ घेरा डीई को

Headlines Today24

3 years ago 213 views
बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस की हुंकार, डीई के सामने गाया रघुपति राघव राजा राम, कांग्रेस के इस जनप्रिय नेता ने भरी दोपहर जनता के साथ घेरा डीई को

कांग्रेस के घेराव की भनक लगते ही अधिकारियों ने छोड़ा मुख्य दफ्तर, लेकिन कांग्रेसियों ने डीई को खोजकर उनके सामने ही किया प्रदर्शन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड शहर में इस समय विद्युत की समस्या बेहद विकराल बनी हुई है। इस साल गर्मी थोड़ी देर से जरूर पड़ी, लेकिन अब गर्मी ऐसी पड़ रही है कि लोग इससे बेहाल हो रहे हैं। गर्मी से बचने का एकमात्र उपाय बिजली से चलने वाले उपकरण पंखा, कूलर आदि हैं। लेकिन इसी बीच बिजली की अघोषित कटौती भी चरम पर पहुंच गई है। अघोषित कटौती कहें या कि ज्यादा मांग के चलते होने वाले फॉल्ट की वजह से विद्युत सप्लाई की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में लोगों को कई कई घंटे बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। कई जगह तो लोड अधिक है लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता बेहद कम होने की वजह से वह जल्दी फुंक जाते हैं। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा बढ़े हुए क्षमता के ट्रांसफार्मर रखने की बजाय उसी क्षमता के ट्रांसफार्मर रख दिए जाते हैं जिससे कि बार-बार यह समस्या उत्पन्न होती रहती है और इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

https://youtu.be/GfwOr0B9A4U


अघोषित बिजली कटौती की इसी समस्या को लेकर कांग्रेस के कद्दावर एवं जुझारू युवा नेता धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने लोगों के बीच पहुंचकर बिजली सत्याग्रह प्रारंभ करने की ठानी। भरी दुपहरी वह अपने कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ पहले तो बिजली घर पहुंचे जहां पर उन्होंने सत्याग्रह प्रारंभ किया, लेकिन मालूम चला कि बिजली विभाग के डीई तो पहले ही दफ्तर छोड़कर जा चुके हैं तो कांग्रेसियों ने उनकी खोज प्रारंभ कर दी। खोज करने पर पता चला कि डीई साहब मुख्यालय छोड़कर आईटीआई स्थित कार्यालय में बैठे हुए हैं तो पिंकी भदौरिया आम जनता के साथ वहीं पहुंच गए और डीई को बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द वह शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करें अन्यथा उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यही नहीं धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने गांधीवादी मार्ग को अपनाते हुए डीई के सामने ही 'रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान' की प्रार्थना शुरू कर दी। जिसके बाद डीई ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर कर विद्युत की बहाली का आश्वासन दिया। उसके बाद समय सीमा में कार्य पूर्ण होने अथवा फिर से बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए धर्मेंद्र सिंह भदौरिया वहां से वापस आए।
उनका कहना था कि वह हर समस्या के लिए जनता के साथ खड़े हुए हैं। इस समय बिजली की समस्या चरम पर है और इसीलिए वह भरी दुपहरी में जनता के बीच उनके साथ पहुंचकर इस समस्या को दूर कराने के लिए आए हैं। अगर बिजली विभाग ने समस्या दुरुस्त नहीं की तो जल्द ही उनके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

https://youtu.be/KUp_lWhG1sg
Tags # #

शेयर करें