शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच

Headlines Today24

1 month ago 508 views
अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच
गणेश शाक्य, भिंड। शहर के भीम नगर स्थित अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की गईं। शिविर में डॉ. ब्रजभान सिंह, डॉ. प्रतिमा बघेल एवं डॉ. अतुल शर्मा उपस्थित रहे। शिविर में धूतपापेश्वर के सहयोग से बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच के माध्यम से हड्डियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, श्री धनवंतरी हर्बल के सहयोग से मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना रहा। शिविर में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इस अवसर पर धूतपापेश्वर के मैनेजर गणेश शर्मा, श्रवण बौहरे तथा श्री धनवंतरी हर्बल के रोहित शर्मा उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।  
Tags # #

शेयर करें