मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24

3 years ago 479 views
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

धर्म का मूल तत्व है दया पक्षियों के लिए रखें शीतल जल व अनाज :-आशुतोष शर्मा नन्दू

पिछले दिनों सीएम फेलो वेदांत चौधरी के मार्गदर्शन में शीतल सकोरा अभियान मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों द्वारा चलाया गया, जो सफल हो रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया कि हम सभी ने कुछ दिवस पहले शीतल सकोरा अभियान चलाया जिसमें लगभग 70 से अधिक सकोरे गांव नगरों में टांगे गए थे। उसमे पक्षियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था की गई थी। जब उन पात्रों से पक्षी दाना और पानी पीते हैं तो मन व आत्मा में प्रसन्नता की अनुभूति होती है।

पेड़-पौधे, पक्षियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, और दया धर्म का मूल है। अगर हम सभी घर के किसी टूटे-फूटे बर्तन में इनके लिए कुछ पानी , अनाज के कुछ दाने घर की छत पर रख देंगे तो इन बेजुबान पंछियों को इस भयानक गर्मी में भोजन और पानी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।
बदलते पर्यावरण के बीच पक्षियों के लिए संसार के लिए भी और समूचे पर्यावरण के लिए भी इनकी पुकार को सुनें और इनके लिए जलपात्र घर की छतों पर रखें ताकि ये प्यासे न मरें। इन्हें जीवन मिले, संरक्षण मिले।
किसी पात्र में जल भरकर घर की छत या बालकनी में रखें ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। गर्मी में प्यास से सैंकड़ों पक्षियों की मौत हो जाती है या उन्हें काफी भटकना पड़ता है। परिंदों की इस तड़प को रोका जा सकता है महज एक जलपात्र रखकर।

इस अभियान में सीएम फेलो वेदांत चौधरी व मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों की पूरी टीम सर्वे भवंतु सुखिन सामाजिक समिति ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डीडी खुर्द के सक्रिय सदस्य आकाश शर्मा, दीपक यादव , अमन यादव ,मनीष यादव आदि ने इस अभियान में बहुत सहयोग किया।

शेयर करें