मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें नमन

Headlines Today24

4 years ago 148 views
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें नमन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड/ शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर इटावा रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांटने वाली देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। श्रीमती इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ‘वानर सेना’ का निर्माण किया। सितम्बर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। 1947 में इन्होंने गाँधी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया। सन 1974 में भारत ने सफलतापूर्वक एक भूमिगत परमाणु परीक्षण राजस्थान के रेगिस्तान में बसे गाँव पोखरण के करीब किया। शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परीक्षण का वर्णन करते हुए भारत दुनिया की सबसे नवीनतम परमाणु शक्तिधर बन गया। उनके नेतृत्व में देश एक खाद्य निर्यातक बन गया। उस उपलब्धि को अपने वाणिज्यिक फसल उत्पादन के विविधीकरण के साथ हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है। इसी समय दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से आयी श्वेत क्रांति से खासकर बढ़ते हुए बच्चों के बीच कुपोषण से निपटने में मदद मिली। 'खाद्य सुरक्षा', जैसे कि यह कार्यक्रम जाना जाता है, 1975 के वर्षों तक श्रीमती गांधी के लिए समर्थन की एक और स्रोत रही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पान सिंह सुमन, नईम पठान, विजय दैपुरिया, गंगाराम जाटव, बलराम जाटव, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, प्रदीप भदोरिया, छोटे सिंह नरवरिया, पार्षद आनंद शाक्य, रामप्रकाश जाटव, हिम्मत सिंह, हरिऔद, देवेंद्र सिंह, गोपाल राजावत, सुखप्रीत मिश्रा, गोविंद राजावत, अभिषेक शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अनूप शर्मा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद इरफान, सोनू सिंह राजावत, दुष्यंत सिंघई, सेलू कौशल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104