शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कांग्रेस नेता बरैया की जगह राजनीति में नहीं पागलखाने में, ऐसे विधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

3 years ago 344 views
कांग्रेस नेता बरैया की जगह राजनीति में नहीं पागलखाने में, ऐसे विधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-डॉ रमेश दुबे

बरैया की घृणित सोच से सहमत कांग्रेस समाज मे घोल रही वैमनस्यता का ज़हर, भुगतने होंगे परिणाम

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी की मौजूदगी में फूल सिंह बरैया द्वारा भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और उनके पिता जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के माध्यम को यह प्रदर्शित करती है। यह राजनैतिक वोटबैंक को बढ़ाने का षड्यंत्र रचा कर बरैया को इस प्रकार के वक्तव्य दिलाये जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और आगामी मिशन 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता संगठित होकर फूल सिंह बरैया और कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देकर केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर राष्ट्र को विकास की ओर ले जाकर आत्मनिर्भर बनाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया की आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई जाती रही है। समाज विशेष के वोट के लिए फूल सिंह बरैया को जिस प्रकार सभाओं में इस्तेमाल कांग्रेस कर रही है यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित होगी। और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं उनके पिताजी पर इस प्रकार का षड्यंत्र फूल सिंह बरैया ने रचकर पूरे प्रदेश को कलंकित करने का प्रयास किया है। इस मंच पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया इस प्रकार के भाषणों से वह अपनी सहमति दर्ज करा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस के लोगों से, क्या वो फूल सिंह बरैया के इस वक्तव्य से सहमत हैं या नहीं? ये जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए और जनता से सामने माफी मांगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी भी इसी तरह की भाषा बोल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा कार्यकर्ता अपनी सभी सीटों पर कमर कस कर कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार है।
भाजपा नेता डॉक्टर दुबे ने कहा कि फूल सिंह बरैया को कांग्रेस बोटबैंक के ध्रुवीकरण के लिए इस प्रकार के वक्तव्य दिला कर समाज को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा की कांग्रेस का नेता जो आज मर्यादा की सीमाओं को लांघकर जो ओछी मानसिकता से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को उसके पिता के माध्यम से चुनौती के इस वक्त आपसे संपूर्ण सर्व समाज को भी अपमानित करने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं को आगाह करना चाहता हूँ कि वह अपने शीर्ष नेतृत्व से इसकी ओछी मानसिकता को अवगत कराये कि इसका यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी की उपस्थिति में मर्यादाओं की सीमाओं को लांघ कर सोची समझी जो साज़िश फूल सिंह बरैया ने की है वह सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
और यदि इस तरह के व्यक्तियो की सोच और मानसिकता से ग्रसित होकर या प्रभावित होकर कांग्रेस जनता के बीच जाना चाहती है तो यह निश्चित है कि कांग्रेस पार्टी इसी तरह की मानसिकता और ओछी मानसिकता का सर्मथन करती हैं। यह संदेश जनता को समझते देर नही लगेगी और यह तय है सभी समाज के लोगों में यह संदेश जाना तय हो जायेगा कि राजनीति के मैदान में इस विकृत और ओछी मानसिकता वाले व्यक्ति को पार्टी जनता के बीच में भेज कर अपना चरित्र प्रदर्शित करने का कार्य कर रहीं हैं।
मै समाज के बुद्धिजीवीजन से अपील करता हूँ कि जो नेता इस ओझी मानसिकता के व्यक्ति के साथ खडा दिखाई दे उसका बहिष्कार करो क्योंकि यह वही व्यक्ति हैं जिसने बुंदेलखंड का गौरव महारानी लक्ष्मीबाई के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था मेरी सरकार से भी मांग है इस घृणित सोच वाले व्यक्ति को ऐसा दण्ड दे ताकि इसको सबक मिल सके।
सर्वविदित है राजनीति में हमारे चंबल अंचल के ऐसे ऐसे कद्दावर नेता हुए हैं और अभी वर्तमान में है जिन्होंने अपनी योग्यता और कुशलता का लौहा देश प्रदेश में मनवाया और राजनीति की वह इबारत और मिशाल पेश की जिसको सभी सदैव याद व अनुसरण करते हैं
राजनैतिक व्यक्ति विशेष की कार्यप्रणाली और उसकी जनता के बीच स्वयं की छवि से संचालित और टिकी रहतीं है इसमें माता पिता भाई बहिन पत्नी बच्चों का स्थान सीमित रहता है मगर जब राजनीति में पिता के गौरव को माता की गरिमा और परिवार के स्वाभिमान को ललकारा जाये तो यह कहां तक ठीक है यदि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग मेरी विचारधारा से सहमत हो तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप समाज में ओझी मानसिकता वाले व्यक्तियो को जनमत के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब दें।

डॉ रमेश दुबे
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी ज़िला भिण्ड मध्य प्रदेश

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109