शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

होर्डिंग्स से फिर गायब हुए “महाराज” तो कांग्रेस ने ली चुटकी 'घर के रहे न घाट के'

Headlines Today24

3 years ago 37 views
होर्डिंग्स से फिर गायब हुए “महाराज” तो कांग्रेस ने ली चुटकी 'घर के रहे न घाट के'

पवन शर्मा,

भिण्ड। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के एक दिवसीय भिण्ड दौरे पर उनके स्वागत में क्षेत्रीय विधायक और उनके समर्थकों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर के पोस्टर गायब मिले। जिस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा।

कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने निशाना साधते हुए कहा भाजपा की गुटबाजी लगातर सड़को पर दिखाई दे रही है। भिण्ड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर सदर विधायक द्वारा लगाए गए स्वागत होर्डिंग से केंद्रीय मंत्री द्वय सिंधिया और तोमर के फोटो गायब दिखे। शिवराज सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब फाइनल रिजल्ट आगामी विधासनसभा चुनाव में नवंबर में जनता देने वाली है।

कांग्रेस नेता ने कहा महाराज साहब सम्मान लेने भाजपा में गए थे। लेकिन सम्मान तो मिला नही बल्कि उनके ही ग्रह क्षेत्र ग्वालियर चंबल में ही उनके फोटो गायब हैं। बेचारे श्रीमंत अपमान का घूंट पीकर चुप है, आजकल उनके ऊपर एक कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है "गए दिना चौधराहट के, घर के रहे न घाट के"। कांग्रेस प्रवक्ता श्री भारद्वाज ने कहा प्रदेश में तीन भाजपा है एक शिवराज भाजपा, एक महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा ।

तोमर का पोस्टर क्या पूर्व विधायक की वजह से गायब है.? कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जिला मुख्यालय पर भी भाजपा कई गुटो में बटी नजर आ रही है उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से पूछा आप बताए क्या केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का पोस्टर इसलिए तो गायब नही है क्योंकि उनके समर्थक एक पूर्व विधायक है? शायद पूर्व और वर्तमान में टिकट की नूरा कुश्ती ने श्री तोमर के पोस्टर को अपने झमेले में ले लिया हो।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109