शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

3 years ago 33 views
जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

प्रदेश के हर नागरिक को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ।

भिण्ड, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने भिण्ड विधानसभा के जामपुरा अतरसूमा गांव से विकास यात्रा को आरंभ किया।
डॉ दुबे ने शासन की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जनता से बात की और योजनाओं के लाभ से जनता को अवगत कराया। डॉ दुबे ने कहा कि ये विकास यात्रा जनता के जीवन को बदलने का कार्य करेगी और प्रदेश की जनता के जीवन मे यकायक बड़ा परिवर्तन लाएगी, केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार मिलकर डबल इंजन की सरकार बनकर काम कर रही हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, आवास योजना, वेक्सिनेशन महाअभियान, किसान सम्मान निधि जैसी अनगिनत योजनाएं सीधे देश की जनता तक पहुंच रही हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं जैसे कि मुख्यमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना आदि सहित सैकड़ों योजनाएं जनता का जीवन बदलने काम काम कर रही हैं।

डॉ दुबे ने कहा कि इस विकास यात्रा के पीछे वो प्रयास हैं जो हमारी भाजपा सरकार ने जनता के हित में उठाये हैं, ये यात्रा आज शुरू नहीं हुई है,ये यात्रा तब से शुरू है जब से भारतीय जनता पार्टी ने जनसेवा का संकल्प लिया था, आज हम विकास यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचकर उन्हें शासन की हर योजना का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं ताकि कोई भी वंचित न रहे, अब हर लाभार्थी के खाते में सीधा लाभ दिया जा रहा है, जो बिचौलिए कांग्रेस ने बैठा रखें थे,उन्हें समाप्त करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

इस दौरान ग्रामीणजनों ने डॉ रमेश दुबे से कहा कि गांव में एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, राशनकार्ड की समस्या का निदान किया जाए, पीएम किसान सम्माननिधि में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाए, नलजल योजना को भी मंजूरी दी जाए तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बांटे जाने वाले खाद्यान्न की धांधली को रोका जाए, इस पर डॉ रमेश दुबे ने कहा कि आपकी हर मांग को पूरा किया जाएगा, विकास यात्रा के दौरान जनता की हर समस्या का निवारण किया जाएगा, जनता की हर समस्या के निवारण हेतु हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर उदयराज सिंह भदौरिया सरपंच,वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार राजौरिया, दीपू सिंह कुशवाह, लटूरी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हरिओम चौधरी, राममोहन राजौरिया, श्यामसुंदर कुशवाह,प्रेम सिंह कुशवाह,नीकेराम, हरदयाल, होम सिंह, गिरजेश, दिनेश, बांकेबिहारी, संतोष, कमलेश, विपिन, दिलीप, अमित, पिम्पल, सुरेंद्र सिंह, जबर सिंहः सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109