शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

Headlines Today24

5 years ago 18 views
Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा
 भिण्ड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा मोड़ नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। जिसमें बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को गोहद अस्पताल भिजवाया गया, जहां से 4 गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है जबकि प्रभारी मंत्री ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक एक बस ग्वालियर से सवारियां भरकर उत्तरप्रदेश के बरेली के लिए सुबह के समय रवाना हुई थी। बस में 44 से 48 सवारियां थीं। जब बस गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर घूम का पुरा मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत आमने सामने की ना होकर कंटेनर और बस की साइड आपस मे टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में खिड़की से सटकर बैठी एक महिला और छह पुरुषों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जबकि कंटेनर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ज्यादातर सवारियां उत्तरप्रदेश की थीं। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर गोहद चौराहा थाना के अलावा मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया था। घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दुख जताया है वहीं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। कहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लहार विधायक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=j_z_1oUBUr4[/embedyt]

शेयर करें

संबंधित खबरें

930
पेज 1 / 155