शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

सर्दी में जरूरतमंदों के मसीहा बन ऐसे कर रहे समाजसेवा

Headlines Today24

4 years ago 33 views
सर्दी में जरूरतमंदों के मसीहा बन ऐसे कर रहे समाजसेवा
वर्तमान में सर्दियों का दौर चल रहा है और ऊपर से आसमानी आफत भी बरस रही है। ऐसे में गरीब लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इन्हीं गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए भगवान भेजता है समाजसेवियों को। ऐसे ही एक समाजसेवी हैं अरुण सिंह चौहान जो अपने मामा मामी के साथ समाज सेवा में लगे रहते हैं। हाल ही में नव वर्ष के अवसर पर उन्होंने पीतांबरा पीठ दतिया में गरीबों को भंडारा करवाने के बाद उनको कंबल बांटे, तो वहीं भिंड जिले के दंदरौआ धाम में भी उन्होंने गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इसके साथ ही मंशापूर्ण हनुमान मंदिर भिंड में भी उन्होंने कंबल वितरण का कार्य किया। इसके साथ ही आगामी 14 जनवरी को वह इटावा और उसके बाद फिर दिल्ली में कंबल वितरण का कार्य करेंगे। आपको बता दें कि अरुण सिंह चौहान दिल्ली में स्थित चौहान ट्रेवल्स के मालिक हैं और वह हमेशा समाज सेवा में लगे रहते हैं। उनके मामा कमलेश सिंह भदौरिया और मामी मधु भदौरिया भी उनके इस कार्य में पूरे मनोयोग से सहयोग करते हैं। अरुण सिंह चौहान का कहना है कि व्यक्ति को जो मिलता है उसका कुछ प्रतिशत उसे गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच अवश्य बांटना चाहिए। अरुण सिंह चौहान अपने आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं। उनके इस कार्य में उनके मित्र भी बखूबी सहयोग करते हैं जिनमें रिटायर्ड फौजी जयदीप सिंह राजावत, टीवी कलाकार अमित सिरोठिया, शिक्षक गगन शर्मा, ट्रांसपोर्टर राहुल यादव उर्फ भूरे आदि कई ऐसे नाम शामिल हैं जो उनका सहयोग हमेशा करते रहते हैं।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

139
पेज 7 / 24