शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

महाराष्ट्र में अघाड़ी गठबंधन की बेचैनी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

Headlines Today24

4 years ago 78 views
महाराष्ट्र में अघाड़ी गठबंधन की बेचैनी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

ग्वालियर / परानिधेश भारद्वाज

महाराष्ट्र में इस समय जबरदस्त राजनैतिक उथल-पुथल मची हुई है। एक ओर जहां शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कई विधायकों के साथ गुजरात में डेरा डाल चुके हैं और विधायकों से शिवसेना के लोगों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आघाडी गठबंधन की बेचैनी बढ़ गई है। इस बेचैनी के बढ़ने का एक और कारण है कि राज्यसभा और विधान परिषद में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। शिवसेना नेता संजय राऊत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कुछ विधायकों से संपर्क ना होने की बात तो स्वीकारी लेकिन यह भी कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार में चल रही उथल पुथल को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान भी सामने आया है। आंधिया ने कहा कि उनका बहुत पुराना रिश्ता महाराष्ट्र के साथ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि महाराष्ट्र में बनी अघाड़ी सरकार अपने आप में ही विचलित हो चुकी है। इनमें ना तो विचारधारा है, ना सिद्धांत है, ना सोच है और ना ही आगे की कार्यशैली है। यह केवल सत्ता और कुर्सी पकड़ने की चिंता और भूख के आधार पर यह अघाड़ी सरकार बनी है। सरकार में यह दरार आज से नहीं बल्कि अघाड़ी बनने के दिन से स्थापित हो चुकी है। और अब विधान परिषद के चुनाव के बाद खलबली मच चुकी है। न तो यह स्थिर है, ना हीं वो स्थिर है और ना ही तीसरा दल स्थिर है। इनमें आपस में न तालमेल है और ना ही विचारधारा है और ना ही जनता का विकास करने की चिंता है तो यह स्थिति जरूर उत्पन्न होगी।

सिंधिया ने कहा हम एक स्थिर राज्य के पक्ष में है अगर वो संभाले, नहीं तो हटे। उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी उनकी है कि स्थिर सरकार महाराष्ट्र में स्थापित हो। हम केवल स्थिर सरकार पर विश्वास रखते हैं और हमारी केंद्र में स्थिर सरकार है और राज्य में भी स्थिर सरकार है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार के नेता शरद पवार ही भाजपा नेता फड़ नवीस की प्रशंसा कर रहे हैं कि वह जनता से मेल मिलाप रखते हैं।
बाइट - ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री

https://youtu.be/KozuAvocr1k

ग्वालियर में योग दिवस के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कभी उनके धुर विरोधी रहे जय भान सिंह पवैया अभी उनके पास में ही मौजूद रहे साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा जी साथ में रहे तीनों ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जयभान सिंह पवैया ने भी बयान देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना ने मुंह की खाई है। पवैया ने उद्धव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना की सरकार विधायकों का विश्वास खो गई है। हम अपनी ओर से कुछ नहीं कर रहे, कुनबा उनका बिखर रहा है। हम महाराष्ट्र को राजनीतिक संकट में नहीं डालना चाहते हैं। महाराष्ट्र की सरकार का पतन अब उनके ही कुनबे के द्वारा होने वाला है।

शेयर करें