शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

Headlines Today24

3 years ago 53 views
मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

परानिधेश भारद्वाज,

मध्यप्रदेश की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खेलों में भिण्ड को आगे ले जाने वाले स्पोर्ट्स पर्सन एवं समाजसेवी राधेगोपाल यादव द्वारा बेहद ही सुंदर गीत की रचना की गई है। उन्होंने इस कि ना सिर्फ रचना की बल्कि इसका गायन एवं फिल्मांकन भी कराया है ताकि यह गीत पूरे भारत ही नहीं विश्व भर से पर्यटकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करे। इस गीत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस गीत की रचना भिंड के रहने वाले राधे गोपाल यादव ने तो की ही है, इसमें संगीत भी भिंड के राष्ट्रीय संगीतकार धर्मेंद्र सिंह भदौरिया एवं गायन भिंड के ही राष्ट्रीय गायक अश्मित सिंह कुशवाह द्वारा किया गया है। जबकि फिल्मांकन में इंदौर के रहने वाले कलाकार रुद्र प्रताप सिंह ने योगदान दिया है।
इस गीत को हाल ही में जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस. एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा राधे गोपाल यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रस राधे ( @rasradheofficial7190 ) पर रिलीज किया गया।

आप भी मध्य प्रदेश पर्यटन गीत को अवश्य सुनें एवं दूसरों को भी फॉरवर्ड करें। साथ ही इसी प्रकार के अन्य गीतों के लिये चैनल को सब्सक्राइब भी करें।

राधेगोपाल यादव का कहना है कि इस गीत की त्रुटियां एवं विशेषताओं को कमेंट बॉक्स में लिखकर के सुझाव अवश्य दें, जिससे आने वाले गीत को बेहतर तैयार कर सकें। उनका कहना है कि बिना कमेंट्स के आपका सहयोग हमें महसूस ही नहीं होगा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। नीचे लिंक पर क्लिक कर सुनें पूरा गीत और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें...

https://youtu.be/q7PoKXP8r5w
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

930
पेज 1 / 155