शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Headlines Today24

5 years ago 65 views
भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान
  भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे के करीब एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन के पायलट ने इजेक्ट होकर पैराशूट की सहायता से कूदकर अपनी जान बचाई। देहात थाना क्षेत्र के नुन्हाटा एवं बबेड़ी गांव के बीच खेतों में गिरा फाइटर प्लेन और पायलट। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे प्लेन को, जो पैराशूट की मदद से सुरक्षित खेतों में लैंड हो गए। अभिलाष अकेले ही उड़ा रहे थे प्लेन। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  [caption id="attachment_23161" align="alignnone" width="1024"] दुर्घटनाग्रस्त विमान से पैराशूट के माध्यम से सकुशल उतरे फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष[/caption] सुबह 10 बजे के लगभग स्थानीय भाजपा नेता रक्षपाल सिंह गांव की तरफ जा रहे थे, जब वह बबेड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तभी उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो पास में ही एक खेत से धुंआ निकल रहा था। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक विमान क्रैश हुआ था। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को दी। रक्षपाल सिंह के मुताबिक नुन्हाटा एवं बबेड़ी गांव के खेतों में एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया और मिट्टी में अंदर तक धंस गया। प्लेन का मलबा भी इधर उधर बिखर गया। जिससे बड़े क्षेत्रफल में फसल भी बर्बाद हुई है। हालांकि प्लेन के खेतों में क्रैश होने से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पायलट के पैराशूट से लैंड होने का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=cIhVXi5v_T8[/embedyt] एयर फोर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन मिराज 2000 था। प्लेन को फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे। लेफ्टिनेंट अभिलाष ने किसी भी स्थानीय अधिकारी से भी कुछ भी बात नहीं की। उन्होंने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया और लगभग डेढ़ घंटे बाद एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पायलट को लेने पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन के आसपास देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दूर किया और प्लेन के मलबे के आसपास सुरक्षा चक्र बनाया। एयर फोर्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विमान के टुकड़े आसपास के क्षेत्र में कई जगह गिरे हैं। यहां तक बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहसों गांव में भी विमान से गिरा कुछ मलवा देखा गया है। [caption id="attachment_23164" align="alignnone" width="1024"] अलग-अलग जगह मिल रहे हैं विमान के हिस्से[/caption] आपको बता दें कि इससे पहले भी लगभग 2 साल पूर्व 26 सितंबर 2019 को भिंड जिले के गोहद में मिग-21 क्रैश होने की घटना सामने आई थी, जिसमें भी दोनों पायलट सुरक्षित बच गए थे। ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन से अक्सर फाइटर प्लेन रूटीन ट्रेनिंग पर उड़ान भरते हैं और कभी कभी वह दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। चूंकि ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर-भिंड रोड पर भिण्ड की सीमा के नजदीक है, ऐसे में अधिकतर घटनाएं भिंड की सीमा में ही घटित होती हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

931
पेज 1 / 156