भारी बारिश के चलते इटारसी-नागपुर के बीच रेलों को रोका गया
Headlines Today24
4 years ago
164 views
15 Jul 2022
भोपाल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14/15.07.2022 को रात्रि से अत्यधिक बारिश होने से मध्य रेल नागपुर मंडल में आने वाले कीरतगढ़-बैतूल सेक्शन में बारिश का पानी ट्रैक पर आ जाने से नागपुर तरफ जाने वाली ट्रेनो को आगे नहीं लिया जा रहा है। एवं ट्रैन न. 22692 निजामुद्दीन - बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस को समय 05.40 बजे से जुझारपुर स्टेशन पर खड़ा किया गया है। जी टी एक्सप्रेस सुबह 06.30 बजे से होशंगाबाद स्टेशन पर खड़ी है, एवं नागपुर की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनो को इटारसी स्टेशन पर व सेक्शन में रोके जाने की संभावना है।