शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

दंदरौआ धाम महंत की बड़ी बात- इनको मिलेगा पूरा फल, बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने भी जारी की यातायात व्यवस्था

Headlines Today24

2 months ago 44 views
दंदरौआ धाम महंत की बड़ी बात- इनको मिलेगा पूरा फल, बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने भी जारी की यातायात व्यवस्था
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। जिले के दंदरौआ धाम में 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महंत रामदास महाराज जी ने कही बड़ी बात दंदरौआ धाम के महंत ने भी अपील करते हुए कहा है कि जो भी श्रद्धालु चलने फिरने में असमर्थ हैं अथवा भीड़ का सामना नहीं कर सकते वह घर पर ही हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दंदरौआ सरकार का ध्यान कर पूजन अर्चन कर पांच परिक्रमा लगा लें। उनको दंदरौआ धाम आने का ही पुण्य फल प्राप्त होगा। ऐसी रहेगी पुलिस की यातायात व्यवस्था पुलिस की यातायात व्यवस्था के अनुसार 21 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक दंदरौआ धाम की ओर आने-जाने वाले निर्धारित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पैदल आवागमन की संभावना को देखते हुए आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहन लेकर प्रवेश न करें। सभी वाहन चालक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करें। पुलिस अधीक्षक, भिण्ड द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर दंदरौआ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। देखिए यातायात व्यवस्था की झलक

शेयर करें