तीन दिन चलने वाले राज्यस्तरीय ड्रैगन बोट का रोमांच होगा आज से शुरू
Headlines Today24
3 years ago
78 views
10 Dec 2022
परानिधेश भारद्वाज
मध्यप्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शाम 4 बजे राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया द्वारा किया जायेगा।
भिण्ड जिला कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन के संरक्षक राधेगोपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यस्तरीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता 10 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें प्रदेशभर के लगभग 200 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यह भिण्ड के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि यहां के गौरी सरोवर में वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के बाद एक बार फिर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।