शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जेल हादसे में उड़ रही तमाम अफवाहों पर ना दें ध्यान, हकीकत में यह हुआ...

Headlines Today24

5 years ago 44 views
जेल हादसे में उड़ रही तमाम अफवाहों पर ना दें ध्यान, हकीकत में यह हुआ...
भिंड जिले में शनिवार सुबह जिला जेल की बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा धराशाई हो गया, जिसमें 21 कैदी घायल हुए। जबकि कोई भी कैजुअल्टी उसमें नहीं हुई। लेकिन अफवाहों का बाजार काफी तेजी से गर्म हो गया और शहर सहित जिले भर में अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। कई जगह तो घायलों की संख्या को मृतक बनाकर परोसा जाने लगा तो वहीं मलबे में कई कैदियों के दबे होने की अफवाह भी जमकर उड़ती रही। आलम यह था कि हादसे के कुछ समय बाद ही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों की सूची चस्पा कर दिए जाने के बावजूद भी अफवाहों का बाजार गर्म रहा। हादसे में 255 कैदियों में से महज 21 कैदी घायल हुए थे, जिसमें केवल एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रैफर किया गया था। हालांकि वह घायल अचेतन अवस्था में था और शाम तक उसकी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। लेकिन हादसे में मृतकों की संख्या को बढ़ा चढ़ा कर बताने वाले महज झूठी अफवाह उड़ा रहे थे। हादसे से कुछ मिनट पहले दो नंबर बैरक खाली हो गई थी। उसकी छत ढहने से 7 नंबर बैरक में सो रहे कुछ कैदी नीचे आ गिरे थे जिनमें एक गंभीर घायल उदय सिंह को छोड़कर सभी सकुशल हैं।  सभी जन सामान्य से निवेदन है कि फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिला जेल धराशाई होने का मामला बड़ा था और इसमें बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन यहां पर "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" वाली कहावत चरितार्थ हुई और बहुत बड़ा हादसा छोटी दुर्घटना में टल गया। घटना की जानकारी लगते ही ज्यादातर कैदियों के परिजन जिला जेल और अस्पताल पहुंचे और उन्होंने या तो अपने परिजनों से मुलाकात की या उनके साथियों से उनकी कुशलक्षेम के बारे में चर्चा की।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=v1aS2b7nVxc[/embedyt]
Tags #

शेयर करें