शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, एक लाख लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

4 years ago 93 views
चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए, एक लाख लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना तहसील के बरसोला गांव के रहने वाले उमाशंकर लोधी को यहां जनमत से सरपंच चुना गया था। लेकिन भ्रष्ट तंत्र के भ्रष्ट नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी द्वारा निर्विरोध चुने गए सरपंच को प्रमाण पत्र देने के एवज में उससे डेढ़ लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उमाशंकर लोधी ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस में की।

रिश्वत का कन्फर्मेशन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी को डेढ़ में से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल निर्वाचित सरपंच उमाशंकर लोधी द्वारा अपनी जीत का प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार से मांगा जा रहा था। जिस पर नायब तहसीलदार सुधाकर तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र देने के एवज में उससे डेढ़ लाख रुपयों की मांग की गई।

सुधाकर तिवारी द्वारा सरपंच को रिश्वत की रकम लेकर अपने सरकारी आवास तहसीलदार का कोटा, बस स्टैंड के पीछे खनियाधाना पर ही बुलाया गया था। यहीं पर लोकायुक्त पुलिस भी पहुंच गई और जैसे ही सरपंच ने रिश्वत की रकम नायब तहसीलदार के हाथ में सौंपी उसको रंगे हाथों दबोच लिया गया।

खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्यवाही जारी थी।

शेयर करें