शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24

5 years ago 65 views
चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद
मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 719 (पूर्व में NH-92) पर स्थित चंबल पुल की एक बेरिंग खिसकने से एक बार फिर से इस पुल पर आवागमन बंद होने की आशंका जताई जाने लगी है। हालांकि बैरिंग डिस लोकेट होने की जानकारी लगते ही उत्तरप्रदेश सेतु निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुल की बैरिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों द्वारा अभी आवागमन बंद होने की बात से इनकार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बैरिंग डिस लोकेट हो गई है और उनको कसकर उनकी जगह पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि अभी बैरिंग को कसने से भाई यथा स्थान पहुंच जाएगी ऐसे ना आवागमन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा हालांकि अधिकारी का यह भी कहना है कि अगर बैरिंग सही नहीं हुई तो फिर परमिशन लेकर आवागमन को बंद कर उसको दुरुस्त करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पुल के सातवें पिलर की बेरिंग डिस लॉकेट हो जाने से पुल पर गेप आ गया। जिसकी जानकारी लगते ही उसके मेंटिनेंस का कार्य शुरू करा दिया है। यह मेंटीनेंस आज शाम तक पूर्ण हो जाएगा। मेंटिनेंस होने तक फिलहाल भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया है। इससे पहले भी कई बार चम्बल पुल की मरम्मत किये जाने के चलते कई कई दिनों तक इसपर आवागमन बंद करना पड़ा है। बड़ी बात तो यह है कि भिण्ड-इटावा के बीच चंबल पुल पर भारी मात्रा में रेत और गिट्टी के भरे ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता है। जिन पर लगाम ना लगाने के चलते आये दिन पुल में दरार आ जाती है और पुल पर से आवागमन बंद करना पड़ता है। अगर सभी वाहनों को उनकी निर्धारित क्षमता में ही भार लेकर निकलने दिया जाए तो शायद पुल की बार-बार बैरिंग स्लिप होने और आवागमन बंद होने की समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। फिलहाल जो कंपनी मेंटिनेंस का कार्य कर रही उसका कहना कि अभी पुल की बेरिंग स्लिप हो गई और उसे ठीक कराया जा रहा है। वाहनों का आवागमन अभी बंद नही किया जाएगा। अगर चाबी को कसने से बैरिंग ठीक नहीं होती है तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाएगी और फिर परमिशन लेकर आवागमन रोककर कार्य करना पड़ सकता है। सुनिये क्या कहा सुभाष चन्द्र शर्मा, जेई मेंटिनेंस कम्पनी लखनऊ ने [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_EWHYAhunoU[/embedyt]
Tags # #

शेयर करें