शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

ग्वालियर से भिण्ड इटावा सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मिली इस ट्रेन की सौगात

Headlines Today24

3 years ago 175 views
ग्वालियर से भिण्ड इटावा सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, मिली इस ट्रेन की सौगात

पवन शर्मा / परानिधेश भारद्वाज

भिंड। लोगों के द्वारा ग्वालियर-भिण्ड-इटावा ट्रैन मार्ग पर लंबे समय से लोकल ट्रेन चलाये जाने की मांग की जा रही थी। जिसका इंतजार अब खत्म हुआ। कुछ समय पूर्व मील आश्वासन को पूरा करते हुए भिंड रेलवे स्टेशन से ग्वालियर-भिंड-इटावा मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मेमू ट्रेन में करीब 450 यात्री सफर कर सकेंगे। इस मेमू ट्रेन का ग्वालियर से इटावा तक का 60 रुपए किराया होगा जबकि ग्वालियर से भिण्ड के बीच का किराया 45 रुपये होगा। झांसी डीआरएम आशुतोष ने बताया कि अभी मेमू ट्रेन का एक ही चक्कर होगा, लेकिन जल्द ही दो पैसेंजर ट्रेनों को भी मेमू ट्रेन में बदला जाएगा। मेमू ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

यह मेमू ट्रैन ग्वालियर से शाम 5.30 बजे चलकर 20.13 पर भिण्ड एवं 21.30 बजे इटावा पहुंचेगी। इसी प्रकार इटावा से सुबह 7.10 बजे रवाना होकर 8.05 बजे भिण्ड एवं 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। बीच के सभी स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी जिसमें अधिकांश स्टेशन पर इसका हॉल्ट 1 मिनिट का रहेगा।

इसके साथ ही भिण्ड रेलवे स्टेशन पर एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रणाली एवं कोच डिस्प्ले बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया।

आपको बात दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्वालियर-भिण्ड-इटावा रेलखंड के विद्युतीकरण होने के बाद वर्चुअली इसका उदघाटन किया गया था।

बाइट- आशुतोष, डीआरएम झांसी।

https://youtu.be/did4OuMNVxg
Tags #

शेयर करें