रविवार, 22 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

काली माता के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा का बयान- देवी-देवताओं को अपमानित करने वालों का सिर काटकर लाने वाले देंगे 20 लाख का इनाम

Headlines Today24

4 years ago 115 views
काली माता के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा का बयान-  देवी-देवताओं को अपमानित करने वालों का सिर काटकर लाने वाले देंगे 20 लाख का इनाम

हरिद्वार के श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को अपने आश्रम की ओर से 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महामंडलेश्वर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि ये एक साजिश के तहत हो रहा है। इनका सिर काटे बिना ये मानेंगे नहीं।
काली मां मूवी के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा ने कहा कि ऐसे कामों से हिंदू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। मां काली को अपमानित किया जा रहा है। निरंजनी अखाड़ा का संत होने के नाते मैं घोषणा करता हूं कि ऐसी मूवी बनाने वालों का सिर काटने वाले को मैं 20 लाख रुपये अपने आश्रम की ओर से दूंगा। उनका कहना है कि वेब सीरीज आश्रम और ऐसी मूवी बनाने वाले हिंदू धर्म पर कुठाराघात कर रहे हैं।
मिर्ची बाबा ने कहा कि हर जगह कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हर जगह आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कानून पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। कानून को इन लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
आपको बता दें कि हाल ही में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है। इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है।

बाइट- महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी मिर्ची बाबा

https://youtu.be/uA2VD0LAEvc

शेयर करें