शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया 'भाजपा का आनुषांगिक संगठन'

Headlines Today24

4 years ago 66 views
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया 'भाजपा का आनुषांगिक संगठन'

परानिधेश भारद्वाज

निवाड़ी में किसी प्रत्याशी के द्वारा मिठाई के डिब्बों के साथ 5-5 सौ रुपए के नोट बांटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिठाई के डिब्बे में लड्डुओं के ऊपर पांच-पांच सौ रुपये के नोट रखे हुए हैं। जबकि पास ही में किसी प्रत्याशी के पर्चे भी रखे हुए हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा को तो आड़े हाथों लिया ही है, उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग पर भी तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में राज्य चुनाव आयोग को 'भाजपा का अनुषांगिक संगठन' बताया है।

केके मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है-

स्वीस बैंक से काला धन वापस लाने वाली विचारधारा 8 सालों में कालाधन तो नहीं ला सकी,उसके अनुचर प्रत्याशी निवाडी में मिठाई के साथ डब्बो में 5-5 सौ के नोट मतदाताओं के घरों में पहुंचा रहे हैं! BJP का अनुषांगिक संगठन "राज्य निर्वाचन आयोग" खामोश…..??

यह वीडियो असली है अथवा किसी के द्वारा इसे बनाकर वायरल किया जा रहा है यह जांच का विषय है। इसके असली नकली होने की भी पुष्टि हम नहीं करते। इस वीडियो के साथ कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े किए हैं, ऐसे में यह वीडियो दिखाया जाना जरूरी है।

https://youtube.com/shorts/O7X8D5oDqHU

शेयर करें