शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो

Headlines Today24

5 years ago 17 views
इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो
घटिया निर्माण की पराकाष्ठा इस विधायक ने हाथ से ही गिर दिया निर्माणाधीन ओपन जिम का कंक्रीट पिलर, निर्माणाधीन ओपन जिम का निरीक्षण करने गए थे विधायक
  • परानिधेश भारद्वाज
भिण्ड शहर में चल रहे ओपन जिम के निर्माण के दौरान निर्माण कार्य देखने गए विधायक द्वारा हाल ही में खड़े किए गए कंक्रीट पिलर को हाथ से ही गिरा कर घटिया निर्माण कार्य की पोल खोल दी। साथ ही गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य देखकर विधायक ने इंजीनियर को भी जमकर फटकार लगाई। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के लिए ठेकेदार और नगरपालिका इंजीनियर को हिदायत दी। इसका। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RLEQCei5TAI[/embedyt] दरअसल भिण्ड शहर में ओपन जिम बनाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राशि दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य गौरी सरोवर किनारे चल रहा है। शनिवार को भिण्ड से बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह निर्माण कार्य देखने पहुंचे। उन्होंने एक नजर में ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परख लिया और फिर जैसे ही उन्होंने कंक्रीट के पिलर को हाथ से धक्का दिया वह भरभरा कर गिर पड़ा। इसके साथ ही तार फेंसिंग के लिए लगाए गए सीमेंट पिलर भी जिम शुरू होने से पहले ही उखड़ने लगे। गौरी सरोवर किनारे ओपन जिम के निरीक्षण के दौरान घटिया काम देख कर नाराज हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने ठेकेदार और इंजीनियर को लताड़ लगाई और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी। विधायक ने नगरपालिका इंजीनियर से कहा कि शहर में उच्च गुणवत्ता से कराए जाएं काम, मेरा ही आदमी या कार्यकर्ता क्यों न हो घटिया काम वाले को बख्शा न जाये - सुनिये पिलर गिरानेके बाद क्या कहा भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1izVJpJIcKI[/embedyt]
Tags # #

शेयर करें