आशुतोष राणा को मिला फ़िल्म फेयर अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात
Headlines Today24
4 years ago
136 views
11 Dec 2021
- परानिधेश भारद्वाज
पत्नी रेणुका शहाणे से अवॉर्ड लेते अभिनेता आशुतोष राना[/caption]
पढ़िए क्या लिखा फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने-
"परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की सदकृपा व आप स्नेही मित्रों की सद्भावना के कारण मुझे फ़िल्म पगलैट के लिए ‘बेस्ट ऐक्टर इन सपोर्टिंग रोल’ का फिल्मफेअर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
यह पुरस्कार कई सारे सुखद संयोगों से भरा हुआ है, मेरा नॉमिनेशन मेरे जन्मदिन की पूर्व संध्या अर्थात् 9 नवम्बर को हुआ और पुरस्कार मेरे छोटे पुत्र चिरंजीव सत्येन्द्र के जन्मदिवस की पूर्व संध्या कल शाम यानि 9 दिसम्बर को प्राप्त हुआ।
किंतु सर्वाधिक आनंद का विषय यह है की मुझे यह अवॉर्ड देश की कुशलतम अभिनेत्रियों में से एक जो मुझे सर्वाधिक प्रिय हैं और सौभाग्यवश मेरी धर्मपत्नी भी हैं परमप्रिय ‘Renuka Shahane जी’ के हाथों से प्राप्त हुआ।
वास्तविकता यह है की पगलैट नाम की ये फ़िल्म मैंने परमप्रिय रेणुका जी के कहने पर ही की थी, उन्होंने मुझसे कहा था- राना जी इस फ़िल्म को कुछ भी विचार किए बिना ‘अवश्य कीजिए’।
निष्कर्ष यह निकलता है कि यदि कोई पति अपने कार्य क्षेत्र में अपनी विवेकवान पत्नी की सलाह पर आँख बंद करके पूरे मनोयोग से अमल करता है तो उसे यश की प्राप्ति होती है। इसलिए जो मित्र विवाहित हैं वे स्मरण रखें की दम्पति का अर्थ एक दूसरे की नाक में दम करने वाला नहीं होता बल्कि एक दूसरे की दम को बढ़ाने वाला होता है। 😅
विवाह के बाद स्त्री और पुरुष को श्रीमान-श्रीमती कहने का प्रचलन है तो याद रखें- श्रीमान का अर्थ होता है ऐसा पुरुष जो अपने मान के साथ-साथ अपनी पत्नी के मान का भी ख़याल रखे व श्रीमती का अर्थ होता है ऐसी स्त्री जो अपनी मति ( बुद्धी ) के साथ-साथ अपने पति की बुद्धी पर भी विश्वास रखे। 😁💐
मैं विशेष रूप से श्री Umesh Bist जी जिन्होंने फ़िल्म का निर्देशन किया है व सुश्री Guneet Monga जो फ़िल्म की निर्माता हैं का हृदय से आभारी हूँ।~#आशुतोष_राना 🙏💐😊"
Tags
#